Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — पहले हुई मेला में लड़ाई, फिर युवक की बंधक बनाकर पिटाई,मौत के बाद पत्थर बांधकर पानी में फेंका, आठ आरोपी गिरफ्तार,,ऐसे खुला हत्या का राज, 👇

कांकेर 24 जनवरी 2026:- जिले के थाना नरहरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवीनवागांव में हुए युवक मोहरगंज शोरी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 4 आरोपी नाबालिक है,,सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, गंगरेल बांध के गहरे डुबान क्षेत्र से मृतक का शव भी बरामद कर लिया गया है।

बताते चल्ले कि 19 जनवरी को ग्राम बिरनपुर निवासी गनेश्वर शोरी ने अपने बड़े भाई मोहरगंज शोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नरहरपुर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 18 जनवरी की रात देवीनवागांव में झूला झूलने के दौरान युवराज जुर्री से विवाद हुआ था, जिसके बाद मोहरगंज विवाद सुलझाने उसके घर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच के दौरान पुलिस को देवीनवागांव सड़क किनारे मोहरगंज की टूटी हुई मोटरसाइकिल मिली। इसके बाद संदेह गहराया। युवराज जुर्री के घर के पास डुबान क्षेत्र, रेत और एक नाव में खून के धब्बे पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर युवराज जुर्री ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और कड़े से मारपीट कर मोहरगंज की हत्या करने और शव को नाव से गंगरेल बांध में फेंकने की बात कबूल की।

पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में गठित विशेष टीम, एसडीआरएफ और नगर सेना ने मछुआरों व ग्रामीणों की मदद से लगातार 5 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर गंगरेल बांध के डुबान क्षेत्र से मृतक का शव बरामद किया। घटना में प्रयुक्त खून लगे लाठी-डंडे, कड़ा और नाव भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:- दिनेश कुमार जुर्री उर्फ गट्टा, पिता स्व. बीरसिंग जुर्री, उम्र 48 वर्ष, निवासी देवीनवागांव,

युवराज जुर्री उर्फ पिंटू, पिता दिनेश कुमार जुर्री, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवीनवागांव

टिवम नेताम, पिता बिसम्बर नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना सिहावा

तोषण कुमार नेताम, पिता शंभूराम नेताम, उम्र 23 वर्ष, निवासी चिखली, थाना अकलाडोंगरी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.