Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ग्राम माहुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

कांकेर 24 जनवरी 2026:- ग्राम माहुद में बसंत पंचमी का पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्राथमिक शाला माहुद, माध्यमिक शाला माहुद एवं नवीन प्राथमिक शाला माहुद के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम ग्राम के हृदय स्थल स्थित रंगमंच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस बार बसंत पंचमी का आयोजन कुछ खास तरीके से किया गया। पूजा-अर्चना के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए। बच्चों और ग्रामीणों के लिए पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें फुगड़ी, रिंग खेल, आलू दौड़, निशाना साधो और मेंढक दौड़ प्रमुख रहे। इन खेलों में बच्चों के साथ महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा माहौल आनंदमय बना रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ की उपाध्यक्ष जयप्रकाश गावड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बसंत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित होता है। यह पर्व विशेष रूप से पढ़ने-लिखने वाले बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ग्रामीणों और बच्चों के जीवन में ज्ञान, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि बसंत पंचमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और आनंद का संचार करे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत माहुद के सरपंच बाल कृष्णा सलाम, समन्वयक सूर्यकांत देवांगन, शिक्षकगण ज्योति उइके, ईश्वरलाल कोसरिया, अरुण सिंहा, पुरुषोत्तम उइके, महेंद्र जैन, शर्मिला ठाकुर, शांति मेश्राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और सफल प्रतिभागियों को सराहना दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्राम माहुद में उत्सव का माहौल बना रहा और बसंत पंचमी का पर्व आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.