Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG:- हैवानियत की हदें पारः घर में सो रही 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

कांकेर 7 मार्च 2026:- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में इंसानियत को शपीपीर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में मां-बाप के साथ सो रही 6 साल की मासूम बच्ची को दो युवकों ने उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक देर रात घर में चोरी करने की नीयत से घुसे थे। इसी दौरान उनकी नजर घर में सो रही मासूम बच्ची पर पड़ी और उनकी नीयत बिगड़ गई। आरोपियों ने बच्ची को घर से उठाकर करीब 300 मीटर दूर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो बच्ची घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सर्च अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान बच्ची घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत में अचेत अवस्था में मिली। बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस और परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो युवकों अमित जैन और रोहन जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूला, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.