CG — शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


कांकेर 23 अप्रैल 2026:— चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी नानी के घर रहकर मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान प्रवीण कुरेटी नाम के युवक से हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा और कई बार संबंध बनाए, जिससे पीड़िता 6 महीने की गर्भवती हो गई।
जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
वही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







