CG —आतुलबेडा में युवक की मौत के बाद परिवार की मूल धर्म में वापसी, धर्मांतरण का मामला आया सामने

कांकेर 17 जनवरी 2026:- जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम आतुलबेडा से धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव के युवक कमलेश नुरेटी की बीमारी के चलते मौत हो गई। बताया गया है कि कमलेश सहित उसका परिवार करीब छह महीने पहले धर्मांतरित हुआ था।
युवक की मौत के बाद उसके माता-पिता ने मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। मृतक बेटे के अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने मूल धर्म में वापसी की प्रक्रिया पूरी की और आदिवासी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की सहमति दी।
मूल धर्म में लौटने वालों में करवे राम नुरेटी (पिता हीरामन नुरेटी), उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी मेहती बाई, उम्र 59 वर्ष शामिल हैं। बताया गया है कि मृतक कमलेश नुरेटी भी धर्मांतरित था और वह बीमारी से पीड़ित था। घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info









