Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर ब्रेकिंग : युक्तियुक्तकरण में बड़ी कार्रवाई, 38 अतिशेष शिक्षक निलंबित

कांकेर 10 जनवरी 2026:- कांकेर जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष घोषित किए गए शिक्षकों द्वारा नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। आदेश की अवहेलना करने पर जिले के 38 अतिशेष शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत अतिशेष शिक्षकों का जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण किया गया था। इसके बाद संबंधित शिक्षकों को नवीन पदस्थापना विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई शिक्षकों ने निर्धारित समय-सीमा में ज्वाइनिंग नहीं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आदेश में उल्लेख है कि संबंधित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए बार-बार पत्र जारी किए गए, लेकिन किसी भी पत्र का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कुछ प्रकरणों में न्यायालय में याचिका दायर करने का हवाला दिया गया, परंतु न्यायालय से कोई स्थगन आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे कर्तव्य में लापरवाही और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के तहत जुलाई 2025 तक अतिशेष शिक्षकों को नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करना अनिवार्य था। इसके बावजूद जिन शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं की, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.