नारायणपुर:- नियद नेल्ला नार योजना के तहत जटवर में खुला नया सुरक्षा कैंप,, माओवादियों पर कसेगा शिकंजा,,

नारायणपुर 10 जनवरी 2026:- जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जिला मुख्यालय से करीब 54 किलोमीटर दूर, नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले कोहकामेटा के पास ग्राम जटवर में नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है। यह वर्ष 2026 में नारायणपुर पुलिस द्वारा स्थापित पहला सुरक्षा कैंप है।
यह कैंप शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना और आत्मसमर्पण नीति के तहत खोला गया है। नदी और दुर्गम पहाड़ों के बीच सुरक्षा बलों ने कड़ी मेहनत से इस कैंप का निर्माण किया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
नए कैंप की स्थापना से नारायणपुर–महाराष्ट्र मार्ग को सीधा जोड़ने की दिशा में भी बड़ी पहल मानी जा रही है। इसके चलते अब आसपास के ग्रामीणों को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
इस सुरक्षा कैंप के खुलने से माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वर्ष 2024–25 में नारायणपुर जिले में कुल 27 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं।
जटवर कैंप की स्थापना को नक्सल उन्मूलन और विकास, दोनों की दिशा में एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। इस अभियान में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर और बीएसएफ की बटालियन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Live Cricket Info









