Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. बिग ब्रेकिंग : 400 किलो से अधिक गांजा जब्त,5 आरोपी पकड़ाए,NH 30 में शातिर से तरीके से कर रहे थे गांजा की तस्करी तभी पुलिस ने…

धमतरी, 07 जून 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस को अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अर्जुनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 400 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है, इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर से रायपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा कार और पिकअप वाहन में अलग-अलग पैकेटों में भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित श्यामतराई वन विभाग जांच नाका के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कार और एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में दोनों वाहनों से 400 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अब तक की बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी धमतरी पुलिस सिहावा वनांचल क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में लगातार अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर कई बड़ी कार्रवाइयां कर चुकी है।

इस ताजा कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस बरामद गांजे की वास्तविक मात्रा, उसकी कीमत, तस्करी के नेटवर्क और आरोपियों के अन्य राज्यों से संभावित संबंधों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.