Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG… ट्रांसफर ब्रेकिंग.. बडे़ पैमाने पर आरक्षकों का हुआ तबादला, आदेश जारी.. देखें पूरा सूची किसे कहां भेजा गया…

धमतरी 21 अप्रैल 2026:— पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिला पुलिस में पदस्थ ऐसे आरक्षकों, जिन्होंने दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, के लिए एक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया अपनाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस क्रम में तीन अनुभागों धमतरी, कुरुद एवं नगरी के साथ साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, SP कार्यालय, साइबर थाना, अजाक, महिला सेल इत्यादि में दो साल से अधिक समय से पदस्थ आरक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया l खुले मंच के सम्मेलन में उनसे उनकी इच्छानुसार तीन थाना/चौकी के विकल्प भरवाए गए। प्राप्त विकल्पों के साथ-साथ कार्यमूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए दो पृथक सूचियों के माध्यम से क्रमशः 121 और 71 अर्थात कुल 192 आरक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थाना/चौकियों एवं रक्षित केंद्र में किया गया है।

 

उक्त स्थानांतरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए तीन विकल्पों में गृह थाना/चौकी और ठीक पिछली पोस्टिंग के अतिरिक्त कोई भी 3 पोस्टिंग विकल्प सभी से मांगे गए थे।

यह विशेष ध्यान रखा गया है कि जिन आरक्षकों के कार्य विशेष में अनुभव और दक्षता से उनके स्थानांतरण से संबंधित इकाई के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था, उन्हें प्रशासनिक कारण से स्थानांतरित नहीं गया है।

 

यह पिछले एक साल में धमतरी जिले की पहली बड़ी सूची है जिसके द्वारा यह भी ध्यान रखा गया कि स्टाफ के बच्चों के शैक्षणिक सत्र संपन्न हो गए हैं ताकि उनपर या परिवार पर स्थानांतरण का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े l इससे पहले एक-आध छोटी सूचियां केवल शिकायत शुदा स्टाफ के सम्बंध में ही निकाली गई है।

 इस पहल और पारदर्शिता से न केवल कार्यकुशलता में वृद्धि होने की उम्मीद है बल्कि पुलिस बल में संतुलन, मनोबल और कार्य संतुष्टि भी बेहतर होने की आशा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.