Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—चारामा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित,,संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

कांकेर 10 जनवरी 2026 :- चारामा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की 8 मंडल कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी, धान खरीदी एवं धान उठाव, तथा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने मतदाता सूची सुधार कार्य को गंभीरता से लेने और किसानों से जुड़े मुद्दों पर लगातार नजर रखने की बात कही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
इन्हें भी पढ़े 😊

इसके अलावा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल कमेटी प्रभारी की नियुक्ति तथा बूथ अध्यक्षों के संपर्क सूत्र संकलन को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से ठाकुर राम कश्यप अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, हिरवेंद्र साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष कृष्णा नायक, भूषण सिन्हा, चंद्र कुमार कांगे, राजेंद्र सलाम, गोविंद पटेल, सत्तार खान, रानू कमलेश सेन, सौरभ ताराम, जिला युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र नायक एवं पूर्व सरपंच ललित नारायण गोटी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.