Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

दुर्घटना ब्रेकिंग,, ग्राम चौड़ी के मोड़ पर स्कॉर्पियो और किया कार की जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे लोग,,,

कांकेर 29 जून 2026:— कांकेर जिले के चारामा ब्लाक के ग्राम चौड़ी के शुरुआती मोड़ पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक स्कॉर्पियो और किया कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में 7 से 8 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी नरहरपुर से ग्राम पूरी की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर किया कार भानुप्रतापपुर से रायपुर जा रही थी। कार में चालक सहित दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा सवार थे।

बताया जा रहा है कि ग्राम चौड़ी के शुरुआती मोड़ पर दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों कई के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्कॉर्पियो का टायर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को केवल हल्की चोटें आई हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर मोड़ होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.