CG — नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार

कांकेर 2 अप्रैल 2026:- कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक और हादसा सामने आया है। चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 स्थित कोरार चौक के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कार में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे, जो केशकाल से धमतरी की ओर शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान कोरार चौक के पास ट्रक का कार के साथ जोरदार टक्कर टक्कर हुई। बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार परिवार की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
इस घटना के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे-30 पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती बढ़ाई जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
Live Cricket Info






