Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

धमतरी में हिट एंड रन, ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत

धमतरी। शहर में देर रात हुए हिट एंड रन हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार जवानों को पिकअप वाहन लगभग 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी पिकअप वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा शहर के सिहावा चौक के पास हुआ। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

इधर, कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.