CG — रॉन्ग नंबर से नाबालिग से दोस्ती, अपने शहर बुलाकर दुष्कर्म,, आरोपी गिरफ्तार


बालोद 17 अगस्त 2026:— डौंडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से गलत नंबर के जरिए पहचान बनाने और उसके बाद उसे अपने शहर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को ग्वालियर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अजय प्रजापति की नाबालिग से रॉन्ग नंबर के जरिए पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने नाबालिग को अपने शहर बुलाया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
इधर, नाबालिग के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डौंडी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नाबालिग की तलाश की और जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्वालियर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद डौंडी पुलिस की टीम ने ग्वालियर पहुंचकर आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Live Cricket Info







