Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — मेहनत की कमाई पलभर में राख, खेत में लगी आग से किसान का सहारा बना सोलर सिस्टम जलकर खाक,, अब मदद की आस में किसान,,,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर/चारामा 29 मई 2026 : कांकेर जिले के चारामा ब्लाक के ग्राम मुड़खुसरा में एक किसान के खेत में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से खेत में लगा सोलर सिंचाई सिस्टम पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं खेत में लगी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद किसान और उसका परिवार परेशान है तथा प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक गांव के किसान तुलसीराम साहू अपने खेत में सब्जी की खेती करते हैं। वर्तमान में उन्होंने खेत में बरबट्टी की फसल लगाई हुई है। सिंचाई के लिए उन्होंने खेत में सोलर सिस्टम से संचालित बोरपंप लगाया था। गुरुवार सुबह जब वे खेत पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। खेत में लगा पूरा सोलर सिस्टम जल चुका था और सोलर पैनल टूटकर जमीन पर बिखरे पड़े थे। आग की वजह से खेत में लगी बरबट्टी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

किसान तुलसीराम साहू ने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है और सोलर सिस्टम खराब होने से आगे खेती करना काफी मुश्किल हो जाएगा। किसान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में शासन की योजना के तहत सोलर पैनल लगवाया था, जिससे खेत की सिंचाई होती थी।

घटना के बाद किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई हो सकती है। वहीं किसान ने यह भी कहा कि कई बार धान कटाई के बाद कुछ किसान खेतों में बचे पैरा में आग लगा देते हैं। आग बुझाने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आग दूसरे खेतों तक फैल जाती है और आसपास के किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि खेत में अचानक इस तरह आग लगना संदेह पैदा करता है। आसपास के लोगों ने भी आगजनी की आशंका जताई है।

घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनः सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वह फिर से खेती का काम शुरू कर सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.