Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांग्रेस की समीक्षा बैठक में छाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा, जनता की चिंताओं पर हुई चर्चा

कांकेर 16 अगस्त 2026:— राजीव भवन कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी भी शामिल हुईं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में स्मार्ट मीटर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कई तरह की चिंताएं हैं। बिजली बिल बढ़ने की आशंका और मीटर से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली हर परिवार की जरूरत है, इसलिए उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से बातचीत करने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं की जानकारी जुटाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में प्रभारी लेखराम साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, विजय ठाकुर, ठाकुर राम कश्यप, मंजू सोनकर, हिरवेन्द्र साहू, सुनील बबला पाढ़ी, लोमेन्द्र यादव, तरेन्द्र भंडारी, भौमसिंह नाग, विरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.