Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

चारामा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चारामा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना युवा प्रभाग द्वारा 01 अगस्त 2026 को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

7वीं–8वीं वर्ग में मेघराज तेता प्रथम
कक्षा 7वीं–8वीं वर्ग में मेघराज तेता, कक्षा 7वीं, बड़ेगौरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹1,500 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। पल्लवी यादव, कक्षा 8वीं, कोटतरा स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹1,000 की पुरस्कार राशि, मेडल एवं मोमेंटो दिया गया। वहीं कुंदन कुमार बघमरिया, कक्षा 7वीं, बड़ेगौरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹750 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
इस वर्ग में पुरस्कार वितरण में सत्येन्द्र मण्डावी (सेवा मूल वल्लेकनार/फरसगांव) ने प्रथम पुरस्कार ₹1,500, रमाकांत सेवता, गाड़ागौरी (गोंडवाना युवा प्रभाग सलाहकार) ने द्वितीय पुरस्कार ₹1,001 तथा बिस्मत नरेटी (जनपद सदस्य चारामा) ने तृतीय पुरस्कार ₹750 का सहयोग किया।

9वीं–10वीं वर्ग में यादिति हिरवानी अव्वल
कक्षा 9वीं–10वीं वर्ग में यादिति हिरवानी, कक्षा 9वीं, कोटतरा स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें ₹2,000 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। सुरेखा, कक्षा 10वीं, लिलेझर स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें ₹1,500 की पुरस्कार राशि, मेडल एवं मोमेंटो दिया गया। हेमेश्वरी साहू, कक्षा 9वीं, लिलेझर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹1,000 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
इस वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए रामेश्वर शोरी, गाड़ागौरी (गोंडवाना युवा प्रभाग सलाहकार) ने ₹2,001, द्वितीय पुरस्कार के लिए बिस्मत नरेटी (जनपद सदस्य चारामा) ने ₹1,500 तथा तृतीय पुरस्कार के लिए थामेश्वरी मण्डावी, बड़ेगौरी (आरक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस) ने ₹1,001 का सहयोग किया।

11वीं–12वीं वर्ग में दीपेश्वरी कोमरा प्रथम
कक्षा 11वीं–12वीं वर्ग में दीपेश्वरी कोमरा, कक्षा 12वीं, कोटतरा स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹2,500 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। नीरज कुमार, कक्षा 11वीं, लिलेझर स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹2,000 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो दिया गया। कशीश कुमार गावड़े, कक्षा 12वीं, लिलेझर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें ₹1,500 की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

इस वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए अनमोल मण्डावी (जनपद पंचायत सदस्य चारामा) ने ₹2,500, द्वितीय पुरस्कार के लिए ऋचा सलाम (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सुकमा) ने ₹1,500 तथा तृतीय पुरस्कार के लिए गोंडवाना युवा प्रभाग, मुड़ाक्षेत्र बड़ेगौरी ने ₹1,000 का सहयोग किया।

विजेताओं को पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में सभी शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ पौधा भी भेंट किया गया। विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुरस्कार के साथ पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिता में सहयोग करने वालों का जताया आभार
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। गोंडवाना समन्वय समिति, बड़ेगौरी ने ₹5,000, गमलेश्वरी सेवता, सरपंच बड़ेगौरी ने ₹3,000, मानोबाई सेवता, सरपंच गाड़ागौरी ने ₹2,000, रामजी पोया, सरपंच मयाना ने ₹2,000, महावीर उसेंडी, सरपंच मरकाटोला ने ₹2,000, रायसिंह गोटा, अध्यक्ष, गो.यु.प्र. गाड़ागौरी ने ₹1,000 तथा लक्ष्मण नाग, सरपंच लिलेझर ने ₹1,000 का सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने सहयोगकर्ताओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, प्रतियोगी भावना, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.