CG — शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

कांकेर 14 अप्रैल 2026:— कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना अंतागढ़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे अंतागढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 14 अप्रैल को उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नवसाद काजी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में अंतागढ़ में रह रहा था।
पुलिस की अपील:— कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाहरी व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-94114 जारी किया गया है।
Live Cricket Info






