Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 5 लाख की संपत्ति बरामद

कांकेर 16 अगस्त 2026:— कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्री में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कोरर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई संपत्ति को लगभग पूरी तरह बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के आभूषण, मोबाइल और गैस सिलेंडर सहित करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। चोरी में इस्तेमाल होंडा स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुर्री निवासी रूपेश कुमार मौहान 8 अगस्त को अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर रायपुर गए थे। अगले दिन शाम को जब वे वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से करीब 22-23 ग्राम सोने के आभूषण, गैस सिलेंडर और करीब 50 हजार रुपये नगद चोरी होने की जानकारी मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को भारत पटेल और बल्लभ भाई पटेल उर्फ राजू पर संदेह हुआ।

दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने के आभूषण, दो मोबाइल और गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदे गए मोबाइल भी बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल होंडा स्कूटी को भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बरामद सामान में करीब 22 ग्राम सोने के आभूषण, एक आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल, इंडेन गैस सिलेंडर और अपराध में इस्तेमाल होंडा स्कूटी शामिल है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोरर पुलिस और साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने की।

कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर को खाली छोड़ते समय दरवाजे और खिड़कियों को अच्छी तरह लॉक रखें और संभव हो तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी दें। घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे का भी उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दी जा सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.