ब्रेकिंग : तेंदुए के आतंक से दहशत में ग्रामीण, अधेड़ पर किया हमला,हुई मौत.. गांव के पास पहाड़ी में इस हाल में मिला शव…



धमतरी,28 मई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए द्वारा अधेड़ पर शिकार करने का दर्दनाक घटना सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां जिले के अंतिम छोर पर बसे बेलरगांव इलाके के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की दहशत देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि दुधावा जलाशय के किनारे स्थित कोरमुड़ गांव में तेंदुए ने एक युवक अधेड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।
मृतक का नाम चौथराम मंडावी उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है, इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक चौथराम मंडावी बीते मंगलवार की शाम शौच के लिए पहाड़ी की तरफ गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा..ऐसे में चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, जिसका शव आज पहाड़ी पर मिला है, बताया जा रहा है कि मृतक एक हाथ और पैर गायब है, वहीं पेट भी फटा हुआ है..साथ ही मौके पर घसीटने के निशान भी मिले है,लिहाजा आशंका है कि तेंदुए की हमले उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कोरमुड़ गांव चारों ओर से घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीवों के लिए बेहद अनुकूल प्राकृतिक आवास माना जाता है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के चलते भोजन और पानी की तलाश में तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया होगा और इसी दौरान युवक पर हमला कर दिया।
गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया था। तेंदुआ बच्चे को उठाकर पहाड़ी की ओर ले गया था, जिसके बाद कुछ दिनों तक तलाश जारी रही और बाद में बच्चे के शव के अवशेष बरामद हुए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता और डर दोनों बढ़ा दिए हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Live Cricket Info







