Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — आमाटोला के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा डम्प ध्वस्त, 4 भरमार बंदूक समेत हथियार और संचार उपकरण बरामद

कांकेर 23 जून 2026:— कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक डम्प से हथियार, वायरलेस सेट, नक्सली वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा तथा 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रविन्द्र सिंह चंदेल के निर्देशन में जिले के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल ने आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग की। इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का एक छिपा हुआ डम्प मिला, जहां से 4 भरमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट, 1 रेडियो, 1 नक्सली वर्दी, 2 पाउच, 1 चार्जर, 1 बैटरी, नक्सली साहित्य तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार अतिरिक्त सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में बीएसएफ के एसी योगेश कुमार और इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा बलों की इस सफलता को नक्सल संगठन के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.