CG — नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोहकापार में शिक्षा की नई शुरुआत, आजादी के बाद पहली बार खुले स्कूल के दरवाजे,,घने जंगल पार कर ग्राम में पहुंचीं कलेक्टर,


नारायणपुर 18 जुलाई 2026:— नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के गांव कोहकापार में आजादी के बाद पहली बार शिक्षा की शुरुआत हुई है। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण यहां बच्चों को स्कूल की सुविधा नहीं मिल पाई थी। अब जिला प्रशासन की पहल से गांव के 21 बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया गया।
जिला कलेक्टर नम्रता जैन घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी रास्तों को बाइक और पैदल तय कर कोहकापार पहुंचीं। यहां ‘स्कूल चलो’ विशेष अभियान के तहत प्राथमिक शाला की शुरुआत की गई और बच्चों का प्रवेश कराया गया।
इस दौरान कलेक्टर ने माड़ संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे बातचीत की। उन्होंने गांव की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन गांव के विकास और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की यह शुरुआत ग्रामीणों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। स्थानीय लोगों ने इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Live Cricket Info







