विश्व आदिवासी दिवस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, 7 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग


चारामा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना युवा प्रभाग बड़ेगौरी (चारामा) द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोरतरा, गाड़ागौरी, बड़ेगौरी, लीलेझर, मरकाटोला, मयाना और खैरवाही के 7 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में जनरल नॉलेज, गणित, रीजनिंग, हिंदी व्याकरण, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, नवोदय प्रवेश परीक्षा आधारित प्रश्नों के साथ स्थानीय इतिहास एवं गांव से जुड़े विषयों को शामिल किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाना, तार्किक सोच विकसित करना, सामान्य ज्ञान का विस्तार करना तथा अपनी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। विजेता विद्यार्थियों को 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।
Live Cricket Info







