Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — देवीनवागांव के ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई विकास कार्यों की गुहार,, बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण,,

कांकेर 27 जुलाई 2026:— कांकेर जिले के ग्राम देवीनवागांव के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज बड़ी संख्या में कांकेर कलेक्टर पहुंचे और आज जनदर्शन में आवेदन सौंपा। आवेदन में गांव के विकास से जुड़े कई जरूरी कार्य जल्द कराने की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नए स्कूल भवन का निर्माण कराया जाना जरूरी है। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त भवन बनाने की भी मांग की गई है।

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि देवीनवागांव से नयापारा बागडोंगरी जाने वाली सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसलिए सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए। गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन कार्यों में भी दिक्कत आती है, इसलिए मोबाइल टावर लगाने की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई परिवारों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.