Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ब्रेकिंग धमतरी,,,चलती बस के टायर में लगी भीषण आग, बच्चों समेत 40 यात्रियों की जान पर बनी आफत, लोगों और पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

धमतरी 20 जून 2026:— धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ीसा से रायपुर जा रही एक यात्री बस के पिछले टायर में अचानक भीषण आग लग गई। हैरानी की बात यह रही कि बस चालक को आग लगने की जानकारी नहीं थी और बस लगातार सड़क पर दौड़ती रही। बस में बच्चों सहित करीब 40 यात्री सवार थे, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के टायर से आग की लपटें और धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और कुछ जागरूक लोगों ने करीब 5 किलोमीटर तक बस का पीछा किया और चालक को लगातार आग लगने की जानकारी देने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बस को रुकवाया गया।

बस रुकते ही पुलिस, स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग बस के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी। यदि कुछ देर और हो जाती तो बस पूरी तरह आग की चपेट में आ सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों की सतर्कता, त्वरित सूचना और पुलिस की सक्रियता से 40 यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.