Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

भीषण सड़क हादसा: चारामा के रतेसरा में ट्रक–बाइक की टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

कांकेर। 05 फरवरी 2026... जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतेसरा के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चारामा से कांकेर की ओर जा रहे ट्रक और कांकेर से चारामा की ओर आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा रतेसरा स्थित टाटा शोरूम के पास हुआ।

घटना में बाइक सवार चंद्रेश कुमार कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक निथलेश कुमार नाग गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक दंतेवाड़ा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक एवं घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। वहीं चारामा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.