CG— गरियाबंद में नक्सलियों का बड़ा हथियार डम्प बरामद, ई-30 टीम की बड़ी कार्रवाई,नक्सलियों के ऑटोमेटिक हथियार और कारतूस जब्त,,

गरियाबंद 7 फरवरी 2026:- गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा हथियार डम्प बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार ई-30 ऑप्स टीम ने ओडिशा सीमा से सटे भालूडिग्गी पहाड़ी इलाकों में करीब 36 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 6 अलग-अलग स्थानों से ऑटोमेटिक हथियार, बीजीएल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं।
सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की हथियार वर्कशॉप से जुड़े उपकरण भी मिले हैं, जिससे इलाके में नक्सली गतिविधियों का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई ‘ऑपरेशन विराट’ के तहत की गई। सुरक्षा बलों की इस सफलता से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info









