Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका,,भानुप्रतापपुर के लोकप्रिय रैपर अप्पी राजा का निधन,,

कांकेर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ के उभरते हुए रैप कलाकार अप्पी राजा का इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर निवासी अप्पी राजा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अप्पी राजा ने अपने अनोखे अंदाज और छत्तीसगढ़ी भाषा में रैप गीतों के माध्यम से युवाओं के बीच खास पहचान बनाई थी। उनके गीतों को प्रदेशभर में काफी पसंद किया जाता था। उनके निधन की खबर से कला और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक, कलाकार और शुभचिंतक लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अप्पी राजा को छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के एक उभरते सितारे के रूप में देखा जाता था, जिनके असमय निधन से प्रदेश की कला संस्कृति को बड़ी क्षति पहुंची है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.