CG — नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म,,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,


कांकेर 13 जुलाई 2026:— उत्तर बस्तर कांकेर जिले की अंतागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 10 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन और एसडीओपी शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी श्याम लाड़िया (20 वर्ष), निवासी ग्राम चाउरगांव, थाना कोड़ेकुर्से, जिला कांकेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना अंतागढ़ के निरीक्षक प्रहलाद यादव, उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, उपनिरीक्षक हेमलता परिहार, पीएसआई लता सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया मरकाम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Live Cricket Info







