Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर पुलिस का जागरूकता अभियान,,250 विद्यार्थियों को सड़क, महिला और साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण,

कांकेर 13 जुलाई 202:— कांकेर पुलिस ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक विशेष अभियान चलाया। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, गढ़पिछवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल और योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा डीएसपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह और प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस, महिला रक्षा टीम और साइबर टीम ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।

यातायात प्रभारी दीपक साव ने प्रोजेक्टर और वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने के नुकसान तथा सड़क संकेतों की जानकारी दी। साथ ही राहवीर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाता है।

महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग की जानकारी दी। वहीं साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, एपीके फाइल और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों से बचने के तरीके समझाए। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.