Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— नारायणपुर में नक्सलियों की छिपाई सामग्री बरामद, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई,,,

नारायणपुर 13 फरवरी 2026:- नारायणपुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल  की संयुक्त टीम अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम ओएनार के पास घने जंगलों में छिपाकर रखा गया देसी तमंचा, इलेक्ट्रॉनिक वायर और सेफ्टी फ्यूज बरामद किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुरक्षा बलों ने समय रहते इन सामग्रियों को जब्त कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान जारी रहेगा और नक्सल गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.