Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — खनन पर रोक के बावजूद नहीं थम रहा अवैध रेत खनन का कारोबार, ऊंकारी की नदी में रात में मशीन से खनन, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चारामा/कांकेर, 15 जुलाई 2026:— जिले में अवैध रेत खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। खनन पर रोक होने के बावजूद रेत तस्कर बेखौफ होकर छोटी नदियों से रेत निकाल रहे हैं। इस बार चारामा विकासखंड के ग्राम ऊंकारी की नदी में देर रात जेसीबी मशीन से अवैध रेत खनन का मामला सामने आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से नदी से रेत निकालकर ट्रैक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा है। सामने आए वीडियो में नदी के भीतर मशीन से रेत खनन होता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी नदियों में निगरानी बढ़ने के बाद रेत माफिया अब छोटी नदियों को निशाना बना रहे हैं। भारी मशीनों से लगातार हो रहे खनन से जल स्रोतों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

इस मामले में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चले कि मामले की जानकारी एसडीएम चारामा नरेंद्र बंजारा को दी गई। इसके बाद उन्होंने पटवारी और ग्राम कोटवार को मौके पर भेजा, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही रेत माफिया नदी से बाहर निकल चुके थे और मिट्टी निकालने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गए। जबकि सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से नदी से रेत निकालते हुए देखा जा सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम अवैध खनन होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र की छोटी नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.