Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, बाइक सवारों और राहगीरों को दौड़ाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कांकेर 18 मार्च 2026:- शहर के एलआईसी कार्यालय के सामने इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इलाके में लोगों का सड़क पर निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रहे बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों के पीछे अचानक कई आवारा कुत्ते दौड़ पड़ते हैं। कुत्तों के डर से लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो गिरते-गिरते भी बचे, जिससे हादसे का खतरा साफ दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। खासकर सुबह और शाम के समय कुत्तों का झुंड ज्यादा सक्रिय रहता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अब अकेले निकलने से भी डरने लगे हैं। कई लोगों ने बताया कि पहले भी कुत्तों के दौड़ाने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार वीडियो सामने आने के बाद मामला ज्यादा गंभीर हो गया है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.