Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राही भी परेशान,,एजेंसी में सही समय में नहीं मिलता सिलेंडर,,,नेशनल हाईवे किनारे हो रहा वितरण, व्यवस्था पर उठे सवाल

उपभोक्ता एजेंसी के लगा रहे चक्कर, लेकिन हाईवे किनारे धड़ल्ले से बंट रहे गैस सिलेंडर; पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों पर सवाल

चारामा 9 जुलाई 2026:— केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाकर उनके जीवन को आसान बनाना है। लेकिन चारामा क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पहुंचने पर उन्हें कई बार सिलेंडर नहीं मिलने की बात कहकर लौटा दिया जाता है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार किराया खर्च कर गैस एजेंसी तक पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि सिलेंडर उपलब्ध नहीं है या वितरण बाद में होगा। इससे उन्हें समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर हाईवे किनारे वाहन खड़े कर गैस सिलेंडरों का वितरण किए जाने की तस्वीरें और चर्चाएं लोगों के बीच सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों का कहना है कि जब एजेंसी में उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, तब सड़क किनारे किस व्यवस्था और किन नियमों के तहत गैस का वितरण किया जा रहा है? यदि सिलेंडर उपलब्ध हैं तो उनका वितरण एजेंसी परिसर से ही सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से किया जाना चाहिए।

सड़क किनारे गैस सिलेंडरों का वितरण सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का विषय है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे स्थान पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण और वितरण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को बढ़ा सकता है। सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। यदि किसी विशेष कारण से सड़क किनारे वितरण किया जा रहा है, तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। एजेंसी आने वाले उपभोक्ताओं को पहले गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.