*CG – ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन पर SDM की कार्रवाई,मचा हड़कंप.. ट्रक से ले जा रहे थे 616 कट्टा धान, तभी फॉरेस्ट नाका के पास….*

धमतरी,25 फरवरी 2026। अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की एक बार फिर सख्त कर्रवाई देखने को मिली है, बताया जा रहा है कि सांकरा में फॉरेस्ट जांच नाका के पास बिना किसी वैध दस्तावेज के धान परिवहन किया जा रहा था,उसी दौरान नगरी एसडीएम मनोज मरकाम सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध धान परिवहन ट्रक 12 चक्का वाहन को पकड़कर आगे की कर्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक CG 04 JD 5939 में करीब 615 से 616 बोरी धान लोड था,जिसे ग्राम धुरवागुड़ी (जिला गरियाबंद) से धमतरी की ओर लाया जा रहा था, वहीं मामले में निरीक्षण के दौरान चालक लोचन यादव के पास धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, बिल अथवा मंडी शुल्क रसीद नहीं पाई गई।
इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरी एसडीएम मनोज मरकाम ने तत्काल जांच के निर्देश दिए,राजस्व एवं मंडी अमले की रिपोर्ट के आधार पर धान से भरे वाहन को जब्त कर आवश्यक वैधानिक प्रकरण दर्ज किया गया,साथ ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज के कृषि उपज का परिवहन पूर्णतः नियम विरुद्ध है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने क्षेत्र के व्यापारियों एवं किसानों से अपील की है कि कृषि उपज के परिवहन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
गौरतलब है कि इससे पूर्व अवैध धान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगातार कार्रवाई देखने को मिला था, लिहाजा प्रशासन की दुरुस्ती और सतर्कता के आगे बिचौलियों में ना सिर्फ़ कार्रवाई का असर दिखा बल्कि इस तरह के मामलों में बेहद कमी आई,वहीं एक बार फिर अवैध धान परिवहन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
Live Cricket Info









