Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — जंगल में महुआ के पेड़ पर लटकी मिली नाबालिग की लाश, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस।

बलरामपुर 28 अप्रैल 2026:— बलरामपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवीगंज का बताया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी घर से निकलकर पास के जंगल की ओर चली गई और वहां एक महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ समय बाद गांव के ग्रामीण जब जंगल की ओर गए, तो उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.