Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

कांकेर, 28 जून 2026:— कांकेर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहला मामला थाना आमाबेड़ा क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपी सकुनलाल पोयाम 21 वर्ष ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना आमाबेड़ा में बीएनएस की धारा 64, 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोण्डागांव जिले के ग्राम तोरण्ड से गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला चौकी हल्बा थाना नरहरपुर का है। यहां हेमंत कुमार विश्वकर्मा 21 वर्ष पर आरोप है कि उसने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर सितंबर 2025 से लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को बालोद जिले के ग्राम चारभाठा से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मामलों में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.