CG— एक और भीषण सड़क हादसा,,ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,,,


कांकेर/चारामा 14 जून 2026:— कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू कोहका ग्राम स्थित स्टार ढाबा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान उसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गया।
बताया जा रहा है कि युवक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से कांकेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल चारामा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सत्यम शुक्ला के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के मैहर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।शॉर्ट
Live Cricket Info







