CG— उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस की कार्रवाई, महिला से 42 पौवा अवैध शराब जब्त



कांकेर/चारामा, 30 मई 2026 : अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 42 पौवा देशी प्लेन शराब और बिक्री की रकम बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चारामा नगर के मुक्तिधाम पारा में एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान सोहद्रा बाई नरेटी उम्र 56 वर्ष निवासी मुक्तिधाम पारा, चारामा के कब्जे से 42 पौवा देशी प्लेन मदिरा 7.560 बल्क लीटर बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 3360 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर सहित थाना चारामा के पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Live Cricket Info







