Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

नहाने के दौरान बड़ा हादसा, अलबेला तालाब में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत

कांकेर 24 जून 2026:— कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, नगर के अलबेला पारा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान जोसेफ जार्ज उम्र 18 वर्ष पिता फिलीप जार्ज, निवासी ज्योति नगर, कोंटा रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोसेफ पिछले लगभग एक वर्ष से कांकेर के शिवनगर स्थित अपनी बड़ी मम्मी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां भी उसके साथ कांकेर में रहती थीं, जबकि उसके पिता रायपुर में निवास करते हैं।

जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच जोसेफ अपने तीन दोस्तों के साथ अलबेला पता में स्थित तालाब में नहाने गया था। तीनों दोस्त शिवनगर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। तालाब पहुंचने के बाद सभी युवक पानी में उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान जोसेफ ने भी तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। पानी में उतरते ही वह तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोसेफ ने खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारे। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तालाब के गहरे गड्ढे में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल कांकेर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देख रहे युवक की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद शिवनगर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.