Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — महाशिवरात्रि पर शिव महापुराण कथा का हुआ भव्य समापन, भक्ति में सराबोर रहा मचान्दुर

कांकेर/चारामा, 15 फरवरी 2026 :- चारामा ब्लॉक के ग्राम मचान्दुर में 9 फरवरी से चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ समापन हुआ। पूरे सप्ताह चले इस धार्मिक आयोजन ने गांव को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

प्रसिद्ध आचार्य विकास दत्त दुबे के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन किया गया। कथा के दौरान शिवलिंग महिमा, सती प्रसंग, माता पार्वती जन्म, शिव विवाह, ताड़कासुर वध, श्री गणेश एवं कार्तिकेय जन्म जैसे पावन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाशिवरात्रि के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समापन अवसर पर विशेष यज्ञ पूजन, रुद्राभिषेक, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

आयोजनकर्ता टीकम तारम ने बताया कि इस सात दिवसीय कथा का उद्देश्य ग्राम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा भगवान शिव की कृपा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना था। ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से ग्राम मचान्दुर शिवमय वातावरण में डूबा रहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कथा के समापन के साथ ही गांव में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.