Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — नए साल की शुरुआत से ही सड़क हादसों का कहर जारी, नेशनल हाईवे 30 पर बोलेरो–स्कॉर्पियो टक्कर में दो की मौत, कई घायल, अवैध शराब तस्करी का खुलासा

कांकेर 23 जनवरी 2026:- नए साल का पहला महीना अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि कांकेर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर नेशनल हाईवे 30 पर आए दिन हो रहे हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। देर रात एक बार फिर हाईवे पर हुए भीषण हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी मोड़ के पास रात करीब 1 बजे हुई, जहां बोलेरो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 13 घायलों को रात में ही जिला अस्पताल कांकेर लाया गया। इलाज के दौरान बोलेरो में सवार पति-पत्नी डमरू पंथ और सोमारी पंथ की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, वहीं कुछ गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे। माता-पिता के शव लेने बेटा भी अस्पताल पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग कोंडागांव से कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा, जिला बलौदाबाजार में आयोजित चादर-तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बड़ा खुलासा:- पुलिस जांच में सामने आया है कि बोलेरो को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। स्कॉर्पियो वाहन से करीब एक लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इधर, एक अन्य घटना तारशगांव की भी सामने आई है, जहां संतरे से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक बार फिर नेशनल हाईवे 30 पर सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और अवैध गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.