Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर में बड़ा सरेंडर: डीवीसीएम माओवादी मल्लेश ने AK-47 के साथ डाले हथियार,,

कांकेर 25 फरवरी 2026:- नक्सल प्रभावित इलाके में शांति। की दिशा में एक बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन का डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) मल्लेश ने बुधवार को छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया।

बताते चल्ले कि मल्लेश छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचा और अपने पास रखे AK-47 रायफल के साथ हथियार डाला ।वह कुछ ग्रामीणों के साथ कैंप आया और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरेंडर की प्रक्रिया बीएसएफ की सेक्टर जी ब्रांच के अधिकारियों और 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि मल्लेश संगठन में सक्रिय था और लंबे समय से सुरक्षा बलों की नजर में था।

 बताया जा रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मल्लेश को जरूरी मदद और सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.