Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ब्रेकिंग,,,कलयुगी बेटे ने मां की कर दी हत्या, शराब पीने को लेकर था नाराज,, आरोपी गिरफ्तार

बालोद 15 अगस्त 2026:— देशभर में जहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, मृत महिला सुशीला बाई गावड़े उम्र 50 वर्ष अत्यधिक शराब का सेवन करती थी। इसे लेकर उसका बेटा लिकेश कुमार गावड़े नाराज रहता था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी बेटे ने घर में रखे पीढ़ा से मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पुत्र लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना के क्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.