CG— जेल से रिहा होने के बाद कवासी लखमा का बस्तर आगमन, चारामा में सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत

कांकेर/चारामा 6 फरवरी 2026:- जेल से रिहा होने के बाद वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बस्तर आगमन हुआ। बस्तर प्रवेश द्वार चारामा में उनके पहुंचते ही सर्व समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उनका जोर शोर से अभिनंदन किया।
बताते चले कि कि कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को ईडी द्वारा कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद वे करीब एक वर्ष से अधिक समय तक रायपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध रहे। लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया के बाद उन्हें 3 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, जिसके बाद 4 फरवरी 2026 को उनकी रिहाई हुई।
बस्तर आगमन के दौरान कवासी लखमा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे बस्तर के एक साधारण आदिवासी व्यक्ति हैं और बस्तर की हर समस्या को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का काम हमेशा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से बस्तर की जनता उनसे प्यार करती है और आज उनकी कठिन घड़ी में भी सर्व समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें और अधिक ताकत देता है।
इस अवसर पर कवासी लखमा ने दिवंगत आदिवासी नेता जीवन ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे जीवन ठाकुर के अंतिम समय में उपस्थित नहीं हो सके, जिसका उन्हें गहरा दुख है। इसके बाद उन्होंने जीवन ठाकुर के पुत्र चिरंजीव ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान ठाकुर राम कश्यप,रैन सिंह कांगे, श्रवण दर्रो,विजय ठाकुर, गौतम कुंजाम,राजेंद्र सलाम, जयप्रकाश गावड़े,नासिर खान,हरीश यादव,अर्जुन देवांगन, चिरंजीव ठाकुर,सुभाष सोनकर,नवली मंडावी,ईशवरी तेता, नमो नेताम,अनिता ठाकुर,इमरान खान,परमेश्वर,हेमलाल गजेंद्र, विष्णु कोऱाम,सेवाराम कुंजाम,शंभू ठाकुर,शिव प्रसाद कांगे, चंदन रजक, भुवन देवांगन,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Live Cricket Info









