मटोली चौक में ट्रक और हाइवा की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, मार्ग बाधित


कांकेर/पखांजूर 24 जून 2026:— पखांजूर-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मटोली चौक में सोमवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
हादसे के बाद ट्रक और हाइवा सड़क के बीचों-बीच धू-धू कर जलने लगे, जिससे पखांजूर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और देखने वालों की भीड़ लग गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके पर नहीं मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
फिलहाल आग बुझाने और मार्ग को बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है
Live Cricket Info







