बालोद ब्रेकिंग,,,डौंडी नगर पंचायत में खूनी विवाद,,सफाई कर्मचारियों पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों की हालत गंभीर
सुबह सफाई के दौरान हुआ विवाद, बाजार चौक में मचा हड़कंप; आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर पुलिस हिरासत में


बालोद 22 अगस्त 2026:—डौंडी नगर पंचायत डौंडी में शनिवार सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नगर पंचायत के ट्रैक्टर ड्राइवर गिरवर देवहारी ने अपने ही नगर पंचायत के दो सफाई कर्मचारियों पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में दोनों सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की है।
बताया जा रहा है कि सुबह नगर पंचायत के कर्मचारी शहर में सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और ट्रैक्टर ड्राइवर ने कुल्हाड़ी से दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर गिरवर देवहारी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।
Live Cricket Info







