CG — कांकेर जिले में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 44.50 क्विंटल चावल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,

कांकेर 20 मार्च 2026:- कांकेर जिले में पुलिस ने शासकीय राशन चावल की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 44.50 क्विंटल चावल और दो बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किए हैं। जब्त चावल की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राशन दुकान का चावल अवैध रूप से खरीदा-बेचा जा रहा है। इस पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कोकड़ी चौक से नाथियानवागांव मार्ग पर घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को रोका। पूछताछ में वाहन चालकों भूपेन्द्र साहू और राहुल निषाद ने बताया कि वे हाटकोगेंरा की राशन दुकान से लोगों के कार्ड पर सस्ता चावल खरीदकर उसे मिल में प्रोसेस करवाकर महंगे दाम पर बेचते थे।
पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल 83 बोरी चावल जब्त किया, जिसका वजन 44 क्विंटल 50 किलो है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक अभी भी जिले के कई इलाकों में शासकीय राशन को दुकानदारों के पास बेचा जा रहा है,।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

Live Cricket Info