Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — ग्राम पंचायत परसोदा में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कांकेर 19 जनवरी 2026:- ग्राम पंचायत परसोदा में पांच दिनों तक चलने वाली राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 32 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बादल और मरकाटोला (कच्चे) टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बादल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप, जनपद सदस्य अनमोल मंडावी, जनपद सदस्य परसादी राम नरेटी, सरपंच दशरथ केमरों, उपसरपंच नवीन ध्रुवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं और उन्हें नशे व गलत दिशा से दूर रखती हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का संदेश मिलता है।

वहीं जनपद सदस्य अनमोल मंडावी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन परसोदा ग्राम के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजनों से गांव की पहचान बढ़ती है और युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बड़े स्तर पर प्रतियोगिता कराने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता पर ग्रामवासियों और आयोजक समिति को सभी अतिथियों ने बधाई दी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.