Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — युवतियों को परेशान करने वाले युवक को महिला रक्षा टीम ने पकड़ा, भेजा जेल

कांकेर, 17 जून 2026:— महिला सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में महिला रक्षा टीम ने युवतियों को परेशान करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को महिला रक्षा टीम आमापारा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि कुछ युवतियां दुकान में काम खत्म कर घर लौट रही थीं, जिन्हें एक युवक लगातार परेशान कर रहा था।

सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम मौके पर पहुंची और युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवतियों को परेशान कर रहा था, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

पुलिस ने आरोपी राजकुमार कोमरा उम्र 27 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर, कांकेर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में महिला रक्षा टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि छेड़छाड़, पीछा करने, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के महिला संबंधी अपराध की सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन, डायल 112 या नजदीकी थाने में दें।कांकेर पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.